बहना मेरी तू सबसे प्यारी
बहना मेरी तू सबसे प्यारी, मेरी लाड दुलारी है,
फूलों में, खुशियों में झूमे ऐसी तमन्ना हमारी है।
तू हैं घर की लाड दुलारी, खुशियों की फुलवारी है,
पूरा घर हैं तुझसे रोशन, तू घर की शान हमारी है।
भाई बहन के प्यार में,लड़ना झगड़ना आम बात है,
देखों मम्मी भाई ने मुझे मारा,यह तो हर घर की बात है।
बहना तुझसे लड़ने का,एक अलग ही मजा आता हैं
जब मैं तुझसे रुठ जाता हूं, तो मनाना भी तुझको आता है।
मैं भाई तेरा प्यारा, तू बहना एक हमारी है,
मुझसे बहुत प्यार हैं करती,
ममता की झलक एक प्यारी है।
देखो बहन मुझे छोड़कर, दूर कभी तुम मत जाना,
रो पड़ूँगा तुम्हारे बिना,
क्योंकि दूर रहना रहना मुझे नहीं आता।
चलो आज एक वादा करते,
एक दूसरे से नहीं लड़ेंगे हम,
प्यार से रहेंगे हम, खूब मस्ती करेंगे हम...।
Dedicate to all dear loving Sisters
- रोहित प्रभाकर
@rohitvprabhakar


Comments
Post a Comment